सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पथरिया में संपन्न

पथरिया : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल की अध्यक्षता में रोगी कल्याण स्वास्थ्य समिति की बैठक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पथरिया में आयोजित की गई। उक्त बैठक में सीएमएचओ डॉ मुकेश जैन, डीएचओ डॉ रीता चटर्जी, एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया, सीबीएमओ पथरिया डॉ. शशिकांत पटेल, सीबीएमओ बटियागढ़ डॉ श्रवण पटेल एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष खरगराम पटेल की उपस्थिति रही। बैठक मे राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा सीबीएमओ पथरिया डॉ. शशिकान्त पटेल द्वारा स्वास्थ्य सेवा, साफ सफाई, जनकल्याण के हित में निमार्ण कार्य एवं ब्लॅड डोनेशन केम्प की सराहना की गई, साथ ही सीएचसी पथरिया को जल्द ही एक सोनोग्राफी मशीन, मरचूरि भी उपलब्ध कराने कहा गया। राज्यमंत्री श्री पटेल ने सीबीएमओ पथरिया डॉ शशिकान्त पटेल की मांग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया को सिविल अस्पताल बनाने एवं अस्पताल मे बोरवेल करवाने व अस्पताल में केंटीन की मांग को सहमति दी।उक्त बैठक में सीएचसी पथरिया में पदस्त डॉ. जतिन दुबे, डॉ. शाहीर शेख, डॉ. अमित जैन, फार्मासिस्ट ओमकार पटैल, बीपीएम लखन गोयल, बीसीएम रत्नेश दुबे, बीईई रजनीश सिंह, लेखपाल सतविंदर मेहरा, फार्मासिस्ट सतीष वर्मा, पथरिया के समस्त अधिकारी/कर्मचारियो की उपस्थिति रही।
