Spread the love

दमोह : निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार 01 जनवरी 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर वर्त्तमान में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनदीक्षण-2025 के दौरान दावे आपत्तियों को प्राप्त करने की कार्यवाही प्रचलन में है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में निर्देश दिए गए है, कि आगामी 07 दिवसों 09 दिसम्बर 2024 से 15 दिसम्बर 2024 तक जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत शेष रह चुके ऐसे पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शत-प्रतिशत् जोड़े जाने की कार्यवाही की जाना है, जिनकी अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी हैं।

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव से आग्रह करते हुये कहा है कि 09 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2024 तक विधानसभा क्षेत्र 054-पथरिया, 055-दमोह, 056-जबेरा एवं 057-हटा अंतर्गत आपके द्वारा नियुक्त किये गये बूथ लेवल एजेण्ट (BLA) को निर्देशित किया जाये, कि वह मतदान केंद्र के क्षेत्र अंतर्गत ऐसे पात्र मतदाताओं की सूची तैयार कर उस क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को उपलब्ध करायें, जिनकी आयु अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी हैं एवं उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं, ताकि ऐसे पात्र नवीन युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किये जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *