टेड़े पंजो का क्लीनिक की समीक्षा बैठक सम्पन्न

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जिले में जन्म से लेकर अधिक उम्र के सभी टेड़े पंजा दोष रोग से पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु विशेष अभियान चला जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जैन ने बताया जिला स्तर पर आरबीएसके टीम द्वारा रेफर बच्चें, डिलेवरी पाईंट, एसएनसीयू, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ, अन्य प्राईवेट संस्था से रेफर होकर जिला अस्पताल आने वाले सभी क्लब फुट के बच्चों की निःशुल्क कास्टिंग, टेनाटोमी, ब्रेस व बार- जिन्हें क्लब फुट ठीक करने जूते प्रदान किये जाते है।

डॉ. जलज बजाज ने बताया 1000 लाईव बर्थ पर 1 से 2 प्रतिशत बच्चें क्लब फुट दोष के साथ पैदा होते है, ऐसे बच्चों को समय पर उपचार जैसे-प्लास्टर कास्ट सीटीईवी, सर्जरी व क्लबफुट जूते पहनाकर दोष को शतप्रतिशत दूर किया जा सकता है। डीईआईसी में पिछले 08 माह अप्रैल से नवम्बर 2024 तक जिन क्लब फुट के बच्चों को सेवाऐं दी गई है, उन्हें बुलाकर फॉलोअप लिया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल अहिरवाल ने बताया जिला अस्पताल दमोह में आरबीएसके व अनुष्का फाउडेशन के सहयोग से अभी तक 97 बच्चें की कास्टिंग की जा चुकी है। आनुष्का फांउडेशन द्वारा अभी तक 13 बच्चों को ब्रेस व बार जूते निःशुल्क प्रदाय किये गये है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एन.के. पटेल ने कहा आरबीएसके कार्यक्रम ऐसे बच्चों एवं परिवार के लिये वरदान सिद्ध हो रहा है, जो बच्चे का इलाज कराना चाहते है मगर पैसो की तंगी से उपचार नहीं करा पाते।
डॉ. मनीष संगतानी ने कहा जिला अस्तपाल दमोह में आरबीएसके व अनुष्का फाउडेशन के सहयोग से पुनः 13 क्लब फुट रोग से पीड़ित बच्चे-लोकेश पटेल, प्रिंस कुशवाहा, नब्या लोधी, अस्विन गोड़, डोली लोधी, बेबी निशा, माहिरा खान, सिद्धार्थ पटेल, जानवी कुशवाहा को डीईआईसी बाल संजीवनी भवन में बुलाकर ब्रेस व बार जूते निःशुल्क दिये गये है।
बैठक में मुख्य रूप से डॉ. जलज बजाज, आरएमओ डॉ. चक्रेश अहिरवाल, डॉ. मनीष संगतानी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके पटेल, डॉ. हेमराज सिंह, डॉ. राहुल अहिरवाल, डीईआईसी मैनेजर नरेश राठौर, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रजनींश गांगरा, ऑडियोलाजिस्ट संदीप पटैल, शुभम राठौर, नरेन्द्र रैकवार, अजय अहिरवाल के अलावा अनुष्का फाउडेशन के जिला समन्वयक सत्यप्रकाश तिवारी व क्लब फुट रोग का इलाज कराने आये बच्चें एवं परिजनो की उपस्थिति रही।
