Spread the love

मुंबई। सोमवार को आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन होने के कारण टिकट बुक नहीं हो सके। रेल यात्री परेशान दिखे, खासकर उन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई जो तत्काल टिकट बुक कराना चाहते थे। सोमवार सुबह बुकिंग विंडो खुलते ही आईआरसीटीसी का सर्वर डाउन हो गया। मालूम हो कि हर दिन लाखों यात्री ऑनलाइन सिस्टम से टिकट बुक करते हैं। सर्वर डाउन होने से यात्रियों के साथ-साथ रेलवे प्रशासन को भी आर्थिक चपत लगी। अब लोग सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन आईआरसीटीसी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। मालूम हो कि सुबह के समय आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉग इन करने पर डाउनटाइम का मैसेज मिल रहा था। संदेश में कहा गया कि रखरखाव कार्य के कारण ई-टिकटिंग सेवा अगले 1 घंटे के लिए बंद रहेगी। टिकट रद्द करने और टीडीआर का भुगतान करने के लिए लोगों को ग्राहक सेवा नंबर पर ईमेल या कॉल करने के लिए कहा जा रहा था। आमतौर पर आईआरसीटीसी का सर्वर रात में मेंटेन किया जाता है, लेकिन सुबह 10 बजे तत्काल टिकट बुक करने का समय आते ही सोशल मीडिया पर सर्वर डाउन होने की शिकायतें आने लगी। तत्काल टिकट बुक करने वालों को काफी परेशानी हो रही थी। अब लोग सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इतना ही नहीं आईआरसीटीसी को टैग कर लोगों द्वारा कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं।

कहीं साइबर अटैक तो नहीं ?
आईआरसीटीसी का साइट डाउन होने के बाद लोग साइबर अटैक की बात कर रहे हैं। क्योंकि सुबह 10 बजे से मेंटेनेंस मरम्मत की चर्चा लोगों को पच नहीं रही है। दरअसल, एसी तत्काल के लिए टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है। जबकि नॉन-एसी की बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू होती है। आईआरसीटीसी की सेवाएं बंद होने के कारण दोनों टिकटों की बुकिंग संभव नहीं थी। अब लोग आईआरसीटीसी के जवाब का इंतजार कर रहे हैं और ये पूछ रहे हैं कि कहीं ये साइबर अटैक का मामला तो नहीं है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *