Spread the love


बालाघाट । जिले के वन परिक्षेत्र कटंगी के ग्राम महकेपार में बाघ सडक़ व फिर खेतों में किसानों को विचरण करते दिखाई दिया। जिससे खेतों में काम करने वाले किसान अपनी जान बचाकर भाग गए। इस संबध में किसानो ने बताया कि बाघ की दहाड़ भी सुनाई देती हैं जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही सडक़ से आना जाना कर रहे राहगीरों ने खेत में बाघ के विचरण करने का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वाइरल कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम खैरलांजी से अंबेझरी मार्ग पर करीब 15 दिनों से बाघ दिखाई दे रहा है। जिससे राहगीरों को इस मार्ग से आने जाने में भय बना रहता है। दरअसल ग्राम खैरलांजी जिले के अंतिम सीमा पर होने के साथ ही ये गांव बावनथड़ी नदी पर बने राजीव सागर जलाशय के निचले हिस्से में बसा है। जिससे खैरलांजी से अंबेझरी मु य मार्ग पर पडऩे वाला नाले का रपटा के ऊपर जुलाई से फरवरी तक डूबा रहता हैं और वर्तमान में इस रपटा पर पानी है। ऐसे में यहां के लोगों को घने जंगल से होकर आठ किमी का कच्चा रास्ता तय करना पड़ता है। इसी मार्ग में लोगों को रोजाना दिन में बाघ दिख रहा है। बाघ का इन दिनों मूमेंट बड़पानी गोरेघाट हेटी कुडवा महकेपार अंबेझरी व खैरलांजी में है। बाघ के मूमेंट की जानकारी जहां से मिलती है वन अमला मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शाम होते ही लाइट जलाने के साथ ही दिन में खेत व सूनसान क्षेत्र में अकेले नहीं जाने की सलाह दे रहे है।
ज्ञात हो कि कटंगी और तिरोड़ी के जंगल सिवनी पेंच से लगा हुआ है। जिसके चलते वन्य प्राणी इन जंगल में भी पाए जाते है। हालांकि बाघ ने अभी तक किसी को हानि नहीं पहुंचाई हैए लेकिन खेतों में धान मिसाई के साथ बोवाई का कार्य तेजी से चल रहा है। जिससे किसान खेतों में रहते है। अब बाघ खेतों में विचरण कर रहा है तो किसान दहशत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *