Spread the love

शहपुरा के घंसौर में वारदात से पूरे गांव में हड़कंप
जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम घंसौर में तीन अज्ञात नाकाबपोश बदमाश ने बीती रात घर में घुसकर एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया| पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है| कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है| इस घटना को लेकर परिवार के लोग तो दहशत में हैं ही साथ में पूरे गांव में सनसनी का माहौल बना हुआ है। बताया गया है कि घटना के वक्त महिला अपनी नवप्रसूता बहू के साथ सो रही थी|
घटना के संबंध में थाना प्रभारी शहपुरा जितेंद्र पाटकर ने बताया कि ग्राम घंसोर निवासी हीराबाई चौधरी कल रात अपने घर पर अपनी छोटी बहू सीता बाई के साथ सो रही थी| सीताबाई ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 20 दिन पूर्व उसने बच्ची को जन्म दिया था जिसके बाद वह अपनी सास के साथ सोती थी| कल रात भी सास हीराबाई उसके साथ सो रही थी| तभी रात 12.30 बजे के लगभग 3 नाकाबपोश बदमाश घर में घुसे और सास हीराबाई की हत्या कर दी| पुलिस ने बहू को चौंकाने वाला बयान दिया| उसने बताया कि एक आरोपी ने सास के सीने पर पैर रखा, दूसरे ने गला दबाया और तीसरे ने किसी घातक हथियार से हमला शुरु कर दिया| घटना के वक्त नवप्रसूता इतनी डर गई थी कि उसने बिल्कुल भी हल्ला नहीं किया और बनकर सो रही थी कि बदमाश उसे और उसकी बच्ची को मौत के घाट न उतार दें| घटना के मृतिका का पति जबलपुर आया था और एक बेटा खेत में था जबकि दो बेटे घर पर ही थे|
पुराने विवाद पर वारदात की आशंका…….
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मृतिका के परिवार से गांव के कुछ लोगों का पारिवारिक विवाद है| यह संभावना है कि यह वारदात पुराने विवाद को लेकर की गई हो| पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामलें का खुलासा कर दिया जाएगा, और आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे| फिलहाल कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *