Spread the love

युवक को ग्रामीणों ने बचाया, युवती की डूबने से मौत
जबलपुर। गौर चौकी अंतर्गत ग्राम बारहा के पास कल शाम बरगी बांध से पिकनिक मनाकर लौट रहा कपल की बाईक डिवाइडर से टकरा कर नहर में गिर गई| इस हादसे में युवती की डूबने से मौत हो गई, ग्रामीणों की मदद से युवक की जान बच गई| पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवती की लाश बरामद कर ली और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया|
गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन निवासी सोनू धुर्वे अपनी दोस्त हर्षिता ठाकुर के साथ मोटर साइकल से बरगी बांध पिकनिक मनाने गया था. जहां पर घूमने के बाद सोमवार की शाम को सोनू व हर्षिता मोटर साइकल से घर लौट रहे थे| इस दौरान रास्ते में ग्राम बारहा से आगे सोनू की मोटरसायकिल अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराई और दोनों नहर में गिर गए| दोनों को नहर में गिरते देख आसपास बैठे ग्रामीणों में चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से सोनू धुर्वे को तो बचा लिया, लेकिन हर्षिता गहरे पानी में डूब गई. ठंड के सीजन में जल्दी सूर्य ढलने के बाद अंधेरे में उसकी तलाश नहीं हो सकी| मंगलवार की सुबह पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तो घटना स्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर युवती की लाश मिली| वहीं इस घटना में घायल सोनू धुर्वे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलें की जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *