Spread the love


…. शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में भारी अव्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियो में आक्रोश, सौपा ज्ञापन………
नर्मदापुरम। शासकीय पीएम श्री नर्मदा महाविद्यालय में बुधवार दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में अनियमितताओं को लेकर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। जब देखा कि प्राचार्य महाविद्यालय में नहीं है तो विद्यार्थियों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कॉलेज के मुख्य गेट में ताला जड़ नीचे बैठकर नारेबाजी करते हुए प्राचार्य का इंतजार करने लगे। इस दौरान घंटो मुख्य गेट बंद रहा, जिसके बाद प्राचार्य मीटिंग समाप्त होने के बाद कॉलेज पहुंचे, तब कार्यकर्ताओं ने गेट का ताला खोला और 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला संयोजक मृदुलनाथ चौहान, नगर मंत्री अभिषेक पटेल, देवा रूसिया,पवन दुबे,आयुष शर्मा,दिव्यांश शर्मा, राम यादब, जयदेव दुबे, बिन्नी मंसूरिया लवलेश गढ़वाल आयुष यादव, सुजीत पाटनकर आदि विद्यार्थी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि महाविद्यालय में छात्रावास एवं विभागों में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था नहीं होने,वाटर कूलर होने के बाद भी वह बंद पड़े हुए हैं। असामाजिक तत्वों का महाविद्यालय में निरंतर आगमन बना रहता है। उन पर रोक लगाने के लिए आइडेंटिटी और ड्रेस परीक्षण महाविद्यालय में प्रवेश मिले।कक्षा निरंतर नहीं लग रही है। निरंतर सभी विषय बार कक्षाएं लगाई जाए। महाविद्यालय में पहुंचने वाले विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रह पाए। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए महिला गार्ड की ड्यूटी लगाई जाए। कॉलेज परिसर में बन रहे लविंग पॉइंट का वातावरण हटाकर शैक्षिक परिवेश निर्मित किया जाए। बंद पड़ी जर्जर जिम पुनः प्रारंभ किया जाए। खेलों की भी सभी सुविधाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिले। खेल शिक्षक विभाग अनुसार विद्यार्थियों को लाभ दिलवाएं। जर्जर छात्रावास की देखभाल भी की जाए, जिसमें विद्यार्थी अनुकूल रूप से रह पाए। छात्रावास में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध हो, सालों से रह रहे बाहरी व्यक्तियों को छात्रावास में प्रवेश नहीं दिए जाएं, छात्रावास में केवल विद्यार्थियों हीं प्रवेशित हो। विद्यार्थी गणवेश प्रशासन द्वारा निर्धारित हो, न किसी धर्म समुदाय विशेष गणवेश विद्यार्थी पहन कर ना आये। प्राचार्य को मांगों का ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला संयोजक मृदुलनाथ चौहान, नगर मंत्री अभिषेक पटेल, देवा रूसिया,पवन दुबे,आयुष शर्मा,दिव्यांश शर्मा, राम यादब, जयदेव दुबे, बिन्नी मंसूरिया लवलेश गढ़वाल आयुष यादव, सुजीत पाटनकर आदि विद्यार्थी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *