Spread the love

भोपाल। राजधानी में तलाकशुदा महिला को शादी को झांसा देकर 8 तक शारीरिक शोषण करने के बाद आरोपी ने उससे चोरी छिपे अन्य युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी लगने पर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद इलाके में रहने वाली 36 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पूर्व में शादी हुई थी, उसकी एक बेटी भी है। लेकिन पारिवारिक मनमुटाव के चलते साल 2010 में उसका अपने पति से तलाक हो गया। इसके बाद वह अपने बेटी को लेकर अलग रह रही थी। परिवार की जिम्मेदारी के लिये उसने बुटीक में काम करना शुरू कर दिया था। साल 2016 में उसकी पहचान बासिक नाम के युवक से हुई थी। पहचान बढ़ने पर महिला ने उसे अपनी बीती जिंदगी की बाते बताई। इसके बाद आरोपी ने उसकी छोटी-मोटी मदद करते हुए उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। इसके बाद उसने महिला को शादी करने का प्रस्ताव दिया। पीड़िता को भी सहारे की तलाश थी, और वह भी युवक को पंसद करती थी, जिसके चलते उसने अपनी सहमति दे दी। इसके बाद आरोपी ने जल्द ही शादी करने का वादा करते हुए उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। करीब 8 साल तक वह आरोपी उसका दैहिक शोषण करता रहा। बीते दिनो आरोपी का व्यवहार महिला के प्रति बदलने लगा और उसने उससे दुरियां बनानी शुरु कर दी। उसका बदला बर्ताव देख जब महिला ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तब उसे पता चाल कि बासिक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। इसके बाद पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव डालते हुए उसे मनाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में महिला के थाने पहुंचने पर पुलिस ने बासिक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *