

इन्दौर। पुलिस कंट्रोल रूम पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब वहां पहुंची एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की प्रताड़ना से परेशान थी और आत्मदाह करने से पहले उसने कोई जहरीला पदार्थ भी खा लिया था। घटना शुक्रवार दोपहर की है और जैसे ही वहां मौजूद पुलिसकमियों की नजर उस पर पड़ी उन्होंने उसे रोक लिया। पूछताछ में महिला ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसके पति के किसी अन्य महिला से सबंध है। जिस वजह से पति उसे प्रताड़ित करते उसे छोड़ने को लेकर दबाव बना रहा है।वह पति की प्रताड़ना से परेशान है। इसके पहले वह कई शिकायतें कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार परेशान होकर उसने ये कदम उठाया। छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस के अनुसार महिला का नाम प्रिया जायसवाल पति गोलू जायसवाल उम्र पैंतीस साल निवासी हीरानगर है। पति द्वारा प्रताड़ना की कई बार शिकायत करने के वावजूद सुनवाई नहीं होने के बाद वह रीगल तिराहे स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची थी। यहां पर उसने पहले जहरीला पदार्थ खाया। इसके बाद उसने खुद को आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने महिला को आग लगाने से रोका और तुरंत एमवाय अस्पताल भिजवाया फिलहाल उसकी हालत सामान्य है। और इलाज जारी है।
