
जबलपुर। लायंस क्लब जबलपुर द्वारा आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस दौरान माहवारी में स्वच्छता विषय पर डॉक्टर नीलांजना जैन ने जानकारी दी। छात्राओं को इस दौरान स्वास्थ्यवर्धक भोजन करने की भी शिक्षा दी गई। कार्यक्रम के दौरान 125 छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। छात्राओं को ओआरएस एवं ग्लूकोन सी के पैकेट भी वितरण किए गए। इस कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन अंकिता जैन ने छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वस्थ रहने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में समाजसेवी कल्पना दहाके भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के समापन में शाला की प्राचार्या श्रीमती ज्योति मेहंदीरत्ता ने क्लब का आभार व्यक्त किया।
