
एसपी ने किया पाटन थाने का औचक निरीक्षण
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शुक्रवार को पाटन थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के मालखाने का निरीक्षण करते हुए जब्ती माल आर्म्स एम्यूनेशन, बलवा ड्रिल सामग्री के रख रखाव का जायजा लिया| इसके बाद वे हवालात चैक करने पहुंचे और यहां से सुरक्षा व अन्य इतंजामों को देखा| इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाने में मौजूद गोदाम से क्राइम रजिस्टर चैक किए| इस दौरान एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर एवं थाना प्रभारी पाटन नवल सिंह आर्य उपस्थित थे। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी, सभी विवेचना अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब साल के 16 दिन ही शेष बचे हैं लिहाजा लंबित अपराध, चालान, और मर्ग इंटीमेशन के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें साथ ही शिविर लगाकर लंबित सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निराकरण करें| उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये।
