Spread the love

23 किलो गांजे के साथ तस्कर भी गिरफ्तार
जबलपुर। अपराधों पर लगाम लगाने और अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर शनिवार की रात 10 बजे से देर रात 2.30 तक जिले में काम्बिंग गश्त कराई गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी ने पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस टीमों को ब्रीफ करने के बाद कांबिंग गश्त के लिये रवाना किया. गश्त के दौरान वर्षों से फरार 307 वारंटी तामील कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. गश्त के दौरान पौने पांच लाख का 23 किलो गांजा सहित आरोपी पकड़ा गया, वहीं दो आरोपी चाकू के साथ पकड़े गये और अन्य आपराधिक मामलों में फरार 5 आरोपी भी पुलिस के हाथ लग गये. इस दौरारन अवैध शराब अवैध डीजल भी आरोपियों के साथ पकड़ा गया. पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग 578 अधिकारी एवं कर्मचारियों की 94 टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे। टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 153 गैर म्यादी वारिटयों एवं 154 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 66 जमानती वारंट भी तामील किए गए, साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान थाना गोरखपुर एवं पनागर में 2 चाकू रखकर घूमते हुए तथा मामलो में फरार 5 आरोपियों को पकड़ा गया है।

थाना तिलवारा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा के अवैध करोबार मे लिप्त आरोपी विजय दांगी उम्र 32 वर्ष निवासी उदरयनगर कालोनी सागर रोड बिदिशा थाना देहात जिला बिदिशा को गिरफ्तार कर 23 किलो 400 ग्राम गांजा कीमती लगभग पॉने पॉच लाख रूपये के साथ पकडा गया है। इसी प्रकार थाना गोहलपुर पुलिस द्वारा मन्नू उर्फ मनोज चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी भोलानगर गोहलपुर बताया जो 6 कार्टून में 300 पाव देशी शराब एवं थाना घमापुर पुलिस द्वारा आकाश उर्फ अक्का चौधरी उम्र 27 वर्ष निवासी झंडा चौक छोटी खेरमाई मंदिर के पास कांचघर को 329 पाव देशी शराब तथा थाना हनुमानताल पुलिस द्वारा उवेश अंसारी उर्फ डेढ़ फुटिया उम्र 22 वर्ष निवासी आजाद नगर मोहरिया को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। थाना बरगी पुलिस ने डीजल के अवैध करोबार मे लिप्त आरोपी बलदेव बिश्नोई उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जुड़ थाना करबड़ जिला जोधपुर राजस्थान एवं मोहम्मद असगर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बिजौरी (गंगई) थाना चरगवां को गिरफ्तार कर 30 लीटर डीजल एंव परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार जप्त किया गया है।इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *