Spread the love

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत शारदा मंदिर के समीप रविवार की शाम की एक ट्राला और ट्रैक्टर में आमने सामने से भिड़ंत हो गई. इस भिडंत के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. आग में जलकर दोनों वाहन खाक हो गये. घटना की सूचना मिलते ही, पुलिस और फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंच गये थे. दम्कल कर्मियों ने आग बुझाई, इस घटना में जनहानी का समाचार नहीं है, अलबत्ता ट्रक में लदा सामान जरूर जल गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *