

जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां बाटी गई
हिण्डोरिया:- स्थानीय मेन मार्केट स्थित स्व. जीपी चौबे आवास परिसर में संकल्प समाज सेवी संस्था दमोह एवं किशोरी शक्ति दल एवं नगर सेवा समिति हिंडोरिया के संयुक्त तत्वाधान में निर्भया दिवस मनाया गया । इस मौके पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का भी वितरण कर बाल विवाह रोकने सामुहिक शपथ भी दिलाई गई। साथ ही मोमबत्ती जलाकर स्व. निर्भया को श्रृध्दांजलि भी अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रेम नारायण प्यासी (अध्यक्ष नगर सेवा समिति) पारुल प्यासी (कोषाध्यक्ष किशोरी शक्ति दल) सुजात खान कार्यकर्ता संकल्प सस्था आदि वक्ताओं ने बेटी निर्भया उनकी मां एवं परिजनों के साथ घटित घटना, उनके जीवन, संघर्ष, साहस एवं सन्देश पर सूक्ष्म प्रकाश डाला । इस दौरान उपस्थितजनों को बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। एवं केन्डी जलाकर सामुहिक श्रृध्दांजलि भी दी गई।इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष देव सिंह, सदस्य कुशल चौरसिया, साक्षी अग्रवाल, शालिनी राज, रागिनी राजपूत, समृध्दि नेता, राकेश चौरसिया, जाकर सिंह,कमलेश नामदेव, बंशी उपाध्याय, राजेश वर्मा, अंकित साहू, लोकेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किशोरी शक्ति दल, नगर सेवा समिति एवं संकल्प संस्था के सदस्य एवं नागरिकगण मौजूद रहे।
