Spread the love

मडियादो रजपुरा रोड की घटना
रोहित साहू
मडियादो — थाना क्षेत्र अंतर्गत रजपुरा मार्ग पर जामुन झिरिया ग्राउंड के पास बाइक लिए खड़े दो युवकों को 407 वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना बहुप्रसारित होने के बाद मौके पर 100 डायल पहुंची जिसने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो भेजा जहा से हटा अस्पताल रेफर कर दिया गया । जानकारी के अनुसार देवी सिंग आदिवासी निवासी अमझीर थाना मडियादो अपने बहनोई संतोष सिंग आदिवासी को लेकर मडियादो से अमझीर गांव जा रहा था जो किसी के इंतजार के चलते जामुन झिरिया मैदान के पास बाइक पर बैठे हुए थे तभी स्कूल का फर्नीचर ले जा रही 407 वाहन नंबर एमपी 04 जेड आर 7168 ने टक्कर मार दी जिसमें संतोष सिंग गंभीर घायल हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *