Spread the love

26 जनवरी 2025 तक जिले के समस्त ग्रामों/वार्डों में नियमित रूप से विशेष अभियान चलाया जाकर अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत सेचुरैशन लाया जाना है

दमोह : भारत सरकार एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं के लाभ उनके पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाने के उद्देश्य् से जिले में 26 जनवरी 2025 तक ‘’मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान चिन्हित योजनाओं एवं सेवाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान कर शत प्रतिशत सैचुरेशन लाया जाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य् है। ऐंसे 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, का चिन्हांकन कर आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत उनके शत प्रतिशत रूप से आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के उद्देश्य से 26 जनवरी 2025 तक जिले के समस्त ग्रामों/वार्डों में नियमित रूप से विशेष अभियान चलाया जाकर अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत सेचुरैशन लाया जाना है।

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने उक्त विशेष अभियान के लिए जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार जैन को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है एवं डॉ. रीता चटर्जी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी दमोह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। विशेष अभियान के क्रियान्वयन हेतु सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक दमोह अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सर्वे सह सैचुरैशन कार्य 26 जनवरी 2025 तक पूर्ण कराना, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी (समस्त), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत (समस्त), मुख्य नगर पालिका अधिकारी (समस्त), परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास (समस्त) आदि अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपे गये हैं। कलेक्टर श्री कोचर ने विशेष अभियान अंतर्गत दल निर्धारित किया गया है जिसमें ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, वार्ड प्रभारी, आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम., आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया गया है।

            70+ आयुष्मान कार्ड हेतु 26 जनवरी 2025 तक चलने वाले सर्वे सह सैचुरैशन की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाये इस हेतु निम्नानुसार निर्देशों का पालन किया जाना सुनिश्चित किये जायें। 

            निर्धारित दल को ग्रामवार/वार्डवार 70+ उम्र के वृद्धजनों की लक्षित सूची स्वास्थ्य  विभाग दमोह द्वारा समस्त संबंधित खण्ड स्तरीय अधिकारियों (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत / मुख्या नगर पालिका अधिकारी / परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास /विकासखण्ड चिकित्सा‍अधिकारी / सिविल सर्जन) को उपलब्ध कराई जायेगी।उपरोक्तानुसार दल द्वारा किये गये सर्वे एवं बनाये गये आयुष्मान कार्ड की जानकारी सामाजिक न्याय विभाग दमोह द्वारा उपलब्ध कराये गये गूगल फॉम में नियमित रूप से लगातार दर्ज की जायेगी। 16 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक 70+ उम्र के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड सैचुरैशन हेतु कार्ययोजना ग्राम पंचायत/वार्ड वार लक्ष्य2 की सूची नोडल अधिकारी के माध्यम से निर्धारित दल को प्रदाय की जायेगी। मुख्य  कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत / मुख्य नगर पालिका अधिकारी / परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास / विकासखण्ड चिकित्सा  अधिकारी / सिविल सर्जन अपने अधिनस्थ  मैदानी अमले को  प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य देंगे एवं प्रतिदिन लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा करेंगे।

            प्रतिदिन बनाये गये आयुष्मान कार्ड की जानकारी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी (मुख्य  चिकित्साक एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दमोह को उपलब्ध कराई जायेगी।इस प्रकार से 70+ के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का संपूर्ण उत्त‍रदायित्व  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का होगा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दमोह प्रतिदिन की प्रगति से जिला कलेक्टेर को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

            विशेष अभियान में संलग्न समस्त अधिकारी / कर्मचारियों का उत्तरदायित्व होगा कि जिले में 70+ आयुष्मान कार्ड सैचुरेशन कार्य 26 जनवरी 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *