Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को आपराधिक मानहानि का नोटिस जारी कर दिया है। सांसद बांसुरी के खिलाफ यह याचिका आम आदमी पार्टी के नेता, पूर्व मंत्री और विधायक सत्येंद्र जैन द्वारा दायर की गई थी जिसके बाद कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। आप नेता जैन ने आरोप लगाया है कि बांसुरी ने 5 अक्टूबर, 2023 को एक टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। अदालत ने सांसद बाखुरी को 20 दिसंबर को पेश होने को कहा है। बांसुरी स्वराज व्यक्तिगत रूप से या अपने वकील के माध्यम से पेश हो सकती हैं। इसी तारीख को अदालत मामले में सत्येंद्र जैन और उनके दो गवाहों के बयान दर्ज करेगी। जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, बांसुरी ने 5 अक्टूबर, 2023 को एक टीवी चैनल पर एक इंटरव्यू के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। आप नेता जैन ने दावा किया है कि यह टिप्पणी स्वराज ने उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक फायदा हासिल करने के लिए की थी। उन्होंने कहा, बांसुरी ने झूठा दावा किया कि उनके घर से 3 करोड़ रुपये बरामद हुए और उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *