Spread the love


कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


जबलपुर। अस्पताल में गंभीर मरीज ही भर्ती होता है. उन मरीजों में भी जो सबसे अधिक गंभीर होता है, उसे इनटेंसिव केयर यूनिट अर्थात आईसीयू में रखा जाता है. अब यदि सरकारी अस्पताल आईसीयू में ही बुनियादी सुविधाओं का अभाव हो जाए तो मरीजों की जान जोखिम में है या नहीं इसका जवाब सीएमएचओ को ही देना चाहिया. दराअसल जिला अस्पताल विक्टोरिया के आईसीयू वार्ड में एसी तीन महीने से बंद है. गर्मी से बेहाल क्रिटिकल मरीजों की हाल बेहाल है. स्थिति यह है की मरीजों के परिजन अपने घर से पंखा कूलर लाकर अपने मरीज को राहत देने की नाकाम कोशिश कर रहे है. वहीं जो मरीज दूर दराज के हैं या गरीब हैं वो यह भी नहीं कर पा रहे. हैरत की बात यह है कि इस तीन महीने में कलेक्टर से लेकर सीएमएचओ तक आला से अदना हर अधिकारी ने अस्पताल का कई बार दौरा किया है. लेकिन आईसीयू जैसे सेंसिटिव वार्ड की यह समस्या किसी को दिखाई नहीं देती. रविवार देर रात नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने इस समस्या को लेकर विक्टोरिया अस्पताल में प्रर्दशन किया. सीएमएचओ से बात की गई. देर रात तक चले हंगामे के बाद एक सप्ताह में आईसीयू में सुविधाएं सुचारू करने की चेतावनी के साथ कांग्रेसजन घर लौटे. अब देखना दिलचस्प होगा कि जिला अस्पताल प्रबंधन इस दिशा में क्या और कितने समय में प्रयास करता है.

48 घंटे का बाद धरना देगी कांग्रेस …………
रविवार रात प्रर्दशन के बाद सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा. जहां अधिकारियों को विक्टोरिया अस्पताल की अव्यवस्थाओं और मरीजों की परेशानियों पर ज्ञापन सौंपा गया. अधिकारियों ने मांगों पर सार्थक कदम उठाने का आश्वासन दिया है. वहीं कांग्रेस ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. श्री शर्मा ने यहां कहा, विक्टोरिया अस्पताल में बढ़ती अनियमितताओं के चलते वातानुकूलित आईसीयू में भर्ती मरीज, गर्मी में उबलने को मजबूर हैं। विक्टोरिया प्रशासन लगभग 6 माह से बंद पढ़े एसी को बदलवाना तो दूर, उसे सुधरवाने की भी सुद नहीं रखता. जिला प्रशासन ने 48 घंटे में अपने हाथ में लेकर अस्पताल में बंद पड़े एसी का काम नहीं कराया, तो जबलपुर कांग्रेस आईसीयू के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *