
होटल शॉन एलिजे में दुर्घटना, मेहमानों में मची अफरा तफरी
जबलपुर। तिलवारा थाना अतंर्गत होटल शॉन एलिज़े में आयोजित शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब जयमाला कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर अचानक आग भड़क उठी। बताया गया है कि स्टेज के पास लगे स्पार्कल की चिंगारी से आग लगी और बहुत जल्दी स्टेज पर भड़क गई| दूल्हा दुल्हने स्टेज से कूदकर अपनी जान बचाई| मेहमानों के बीच अफरा तफरी मच गई, देखते ही देखते एक खुशनुमा माहौल भगदड़ में तब्दील हो गया| स्टेज के पास ही सेल्फी पॉइंट बनाया गया था. वरमाला के दौरान जैसे ही स्पार्कल फायर किया गया तभी अचानक आग लग गई.
होटल शान एलिजे में रविवार को आयोजित एक विवाह समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टेज में जयमाला की रस्म हो रही थी| जश्न के तौर पर स्पार्कल जलाए जा रहे थे| स्पार्कल की चिंगारी से पलभर में आग ने विकराल रुप ले लिया और सजावट की पूरी सामाग्री धूं-धूं कर जलने लगी| नौबत यहां तक आ गई कि दूल्हा-दुल्हन को अपनी जान बचाने के लिए स्टेज से भागना पड़ा। आग लगते ही मेहमानों और होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिशें शुरू की। होटल प्रबंधन ने भी अपनी ओर से अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल किया। होटल के कर्मचारियों और मेहमानों की सूझबूझ से आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जयमाला के स्टेज पर आग की लपटें उठती हुई दिख रही हैं। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन और अन्य मेहमानों को जान बचाकर भागते देखा जा सकता है. इस वीडियो में साथ ही होटल के कर्मचारी और मेहमान आग बुझाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं।
समय रहते आग पर काबू पा लेने के कारण बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को भी दी गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई। इस मामले में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है| इस मामले में शादी वालें परिवार और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी| भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए जरुरी कदम उठायें जायेंगे|
