Spread the love

गोदाम से नमक की 169 बोरियों को किया जब्त
बालाघाट। खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट ने बुधवार को लालबर्रा अंतर्गत वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स गोदाम लालबर्रा की वान्या नमक की शिकायत पर जांच की गई थी। जांच के दौरान गोदाम का लाइसेंस एक्सपायर पाया गया। साथ ही बिना लाइसेंस के गोदाम का संचालन पाया गया। जिस पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया। वहीं वान्या नमक व चावल, शक्कर के नमूने जांच के लिए भेजे गए। साथ ही वान्या नमक की 169 बोरी जब्त की गई। ताकि उसका मानव उपभोग के लिए वितरण न किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *