Spread the love

30 देशों के 6 हजार से अधिक छात्रों ने स्पर्धा में लिया हिस्सा
बालाघाट। यूसीएमएएस इंटरनेशनल प्रतियोगिता-2024 जो दुनिया के सबसे बड़ी अबेकस और मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता है। इसका आयोजन दूसरी बार दिल्ली में 14 से 15 दिसम्बर को किया गया। दो दिनों की इस प्रतियोगिता में 30 देशों के 6000 से भी अधिक छात्रों ने भाग लिया। जिसमें भारत के 24 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से आए छात्रों ने गणित के प्रश्नों को हल करने की अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया। जिसके लिए 10000 से भी अधिक टॉफियां देकर छात्रों की उनकी अद्भुत प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें बालाघाट जिले के वारासिवनी के लक्ष्य बघेल भी शामिल रहे। जिहोंने अपनी प्रतिभा का लोहा दिल्ली में मनवाया। लक्ष्य प्रतियोगिता में थर्ड रनर-अप रहे। जिसके लिए लक्ष्य को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन के सीईओ एलेक्सन वोंग ने कहा कि यूसीएमएएस प्रतियोगिता एक अत्यंत प्रभावशाली प्रतियोगिता है। जो कि अबेकस के प्राचीन उपकरण को आधुनिक पद्धति के साथ जोडकऱ एक अलग ही शैक्षणिक अनुभव प्रदान करती है। प्रतियोगिता में 8 मिनट में 200 सवाल हल करने थे। जो न केवल बच्चों की गणितीय दक्षता का प्रमाण है, बल्कि उनकी विजुअल मेमोरी, फोकस और समग्र शिक्षा उत्कृष्टता का भी प्रमाण है। वहीं यूसीएमएएस इंडिया के सीईओ और अध्यक्ष डॉ. स्नेहल कारिया ने कहा कि हम दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करके रोमांचित है। उन्होंने कहा की संगठन भारत भर में फ्रेंचाइजी के साथ विस्तार कर रहा है। जल्द ही नए केंद्र खोलने की योजना है। चूंकि ये गणित में बच्चों को एक मजबूत आधार बनाने में कारगर सिद्ध है। साथ ही उन्हें प्रतिस्पर्धा से भरे आज के समय में सफलता के लिए तैयार भी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *