
जुआरियों के पास से नगद राशि, बाइक, मोबाइल जब्त
बालाघाट। लालबर्रा थाना पुलिस ने ग्राम साल्हे में जुआ फड पर दबिश देकर दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास नगद राशि, दो बाइक, दो मोबाइल को जब्त किया है। जबकि मौके से दो जुआर फरार हो गए। जुआरियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार जुआरियों में आकाश तुमन्न निवासी कुम्हारी मोहल्ला लालबर्रा और इमरान कुरैशी निवासी अमोली लालबर्रा शामिल है। वहीं अमोली निवासी मोंटी खान, मौसीन खान मौके से फरार हो गए। फरार जुआरियों की पुलिस तलाश कर रही है।
लालबर्रा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर को मुखबिर से ग्राम साल्हे बस्ती के बाहर खेत में मोबाइल की रोशनी में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी। जिसमें 2 आरोपी आकाश तुमन्न और इमरान कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर जुआरी मोंटी खान व मौसीन दोनों निवासी अमोली लालबर्रा फरार हो गए। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
