Spread the love

बाबा साहब के खिलाफ टिप्पणी का किया विरोध, जमकर की नारेबाजी
अशोकनगर। गुरुवार को अस्पताल चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया। साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने यह प्रदर्शन गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर किया है।
युवा जिलाध्यक्ष विशाल रघुवंशी ने बताया कि बाबा साहब हमारे देश के हर वर्ग के नायक हैं। जिन्होंने गरीब दलित, आदिवासी, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को संविधान के तहत समानता का अधिकार दिया। देश उन्हें सर्वहारा वर्ग के मसीहा के रूप में देखता है। उनका अपमान कोई भी नागरिक सहन नहीं करता है। उन्होंने आगे कहा कि देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जैसा कल देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में बाबा साहेब को लेकर टिप्पणी की है। गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी का बाबा साहेब विरोध आज उजागर हो गया। इस दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन शर्मा, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रीतेश जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *