Spread the love

मंदसौर से लेकर आया लेकिन खपाने से पहले पकड़ा गया
भोपाल। राजधानी भोपाल की हनुमानगंज थाना पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर उसके के कब्जे से डेढ़ लाख कीमत की आधा किलो अफीम जप्त की है। टीआई हनुमानगंज अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया की बीते दिन मुखबिर से मिली सूचना पान मंडी के पास काले रंग का बैग लेकर खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को घेरांबदी कर पकड़ा गया था। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल यादव पिता भैरोलाल यादव (27) निवासी ग्राम डाबला गुर्जर कुए के पास थाना श्यामगढ मदसौर हाल पता पंतजलि परिसर गाधीनगर भोपाल के रुप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग में आधा किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है की आरोपी यह नशीला पदार्थ मदंसौर से लेकर आया था, और इसे किसी को डिलेवर करने की फिराक में था। पुलिस आरोपी से राजधानी में फैले उसके नेटवर्क के बारे में आगे की पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *