Spread the love

पाढूंर्णा- कुछ करने का जुनून हो तो,राहे अपने आप मिलती है,पंखों से कुछ नहीं होता,हौसले से उड़ान होती है|कुछ ऐसी ही शख्सियत है पूर्व न्यायधीश प्रकाश भाऊ उईके जो सामाजिक सेवा में सदैव तत्पर होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन हमेशा निस्वार्थ भाव से करते हैं,कुछ ऐसा ही सामाजिक दायित्व निभाने का कार्य प्रकाश भाऊ उईके हेल्प ग्रुप पांढुर्णा द्वारा किया जा रहा हैं| मिली जानकारी के अनुसार पांढुर्णा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नेत्र पीड़ितों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन देव जी नेत्रालय के सहयोग से प्रति शुक्रवार जिला कार्यालय में किया जा रहा है|इसी तारतम्य में आज ग्राम पीपल-पानी में प्रकाश भाऊ उईके हेल्प ग्रुप द्वारा आयोजित नि:शुल्क परिक्षण शिविर में लगभग 15 नेत्रपीडितों का परीक्षण किया गया|जिसमें मोतियाबिंद से पीड़ित15 मरीज पाये गये,जिनका निशुल्क ऑपरेशन के लिए देव जी नेत्रालय जबलपूर रवाना किया गया|गौरतलब हो कि विगत 2 वर्षों से पूर्व न्यायधीश प्रकाश भाऊ उईके के प्रयासों से निशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर निरंतर हर शुक्रवार को जिला कार्यालय पांढुर्ना में आयोजित हो रहा है|जिसमें जनजाति क्षेत्र के लोगों को निशुल्क सेवा दी जा रही है उनके इस पुनीत कार्य में प्रकाश शीर्षकर,यशवंत बारंगे,नीलेश जी, लक्ष्मण कपले सहित समस्त कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है ऐसे में पांढुर्णा क्षेत्र की जनजाति के लोगों के जीवन में प्रकाश भाऊ हेल्प ग्रुप एक प्रकाश की किरण बना हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *