
ग्वालियर/ ग्वालियर की डबरा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सर्वा मे गाँव को डूब से बचाने के लिए 42 बीघा जमीन देकर ग्रामीणों को बचाने के लिए 42 बीघा जमीन गांवठान के नाम पर आवंटित की गई सन 1986 में आवंटित की गई भूमि पर आज तक गांव नहीं बस सका है किंतु भूमिया जरूर जमीन पर काबिज हो गए हैं और गांव के किसान हर साल बाढ़ से बर्बाद हो रहे हैं इस सवाल को लेकर 11 दिसंबर को डबरा एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन हुआ और आज 20 दिसंबर को कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन हुआ,/
इस प्रदर्शन को मुख्य रूप से मध्य प्रदेश किसान सभा के महासचिव अखिलेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होना पड़ेगा, सर्वा गांव की समस्या के साथ-साथ पूरे ग्वालियर के किसान आवारा जानवरों से परेशान है उनकी फसल चौपट हो रही है डीएपी की किल्लत के बाद अब यूरिया की किल्लत शुरू होने वाली है लेकिन सरकार खाद संकट को दूर नहीं कर पा रही है बिजली का संकट गांव गांव में फैला हुआ है इन सवालों पर भी हमको लड़ने की आवश्यकता है|
कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सुग्रीव सिंह कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दबे पिछड़े समाज को उनका हक दिलाने के लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े वह दी जाएगी लेकिन उनका हक जरूर जलाया जाएगा उन्होंने सर्वा गांव के किसानों के साथ अपनी एकजुट व्यक्त की सभा में किसान सभा के नेता रामबाबू जाटव जितेंद्र राजेंद्र सविता धर्मवीर कुशवाहा रामकृष्ण सिंह कुशवाहा सर्वा गांव के सरपंच प्रेम नारायण सिंह कुशवाहा आदि शामिल थे कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस द्वारा बेरीकेट लगाकर रोके जाने से नाराज किसान सभा के कार्यकर्ता वहीं जमीन पर बैठ गए एसडीएम श्री संजीव जैन में आकर बातचीत की
आंदोलनकारियों ने कहा कि हमें कलेक्टर से ही बात करना है किसी और से बातचीत नहीं करना इस सवाल पर काफी चर्चा के बाद फिर कलेक्टर के साथ किसानों का प्रतिनिधिमंडल मिला कलेक्टर महोदय विस्तार से समस्याओं पर चर्चा की एवं 15 दिन में समस्या का नियंत्रण का शासन दिया किसान नेताओं ने कलेक्टर के आश्वासन को स्वीकार करते हुए चेतावनी दी है कि अगर 15 दिवस में सर्व गांव के किसानों को न्याय नहीं मिला तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा/
