बेटे ने मां को गलत हरकत करते देखा था, नाबालिग की शिकायत पर मां, मामा और उसके दोस्तों पर केस दर्ज
इन्दौर । एक कलयुगी मां ने अपनी असामाजिक गलत हरकतों को छुपाने के लिए अपने ही नाबालिग बेटे का उसके मामाओं और अपने दोस्तों से यौन शोषण करवा उसका वीडियो बनाने के बाद उसे चुप रहने के लिए धमकाया। मामले में बताया जा रहा है कि मां को उसके दोस्तों के साथ गलत हरकत करते हुए उसके 15 वर्षीय नाबालिग बेटे ने देख लिया था जिसके बाद उस मां ने बेटे का यौन शोषण करते वीडियो बना उसे किसी को भी कुछ नहीं बताने के लिए धमकाया था। लेकिन बेटे ने पूरी बात अपने पिता को बताई और पिता के साथ थाने पहुंचकर मां और अपने मामाओं सहित उनके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने नाबालिग की मां, दो मामा समेत शाहिद, साहिल, जाहिद और अन्य लोगों पर पॉक्सो एक्ट एंव मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नाबालिग बेटे ने अपने साथ उसकी मां द्वारा की गई इस शर्मनाक हरकत के बारे में पुलिस को बताया कि वह 10वीं कक्षा में पढ़ता है और आरोपी पिछले डेढ़ साल से उसके साथ गलत हरकत कर रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने मई 2023 में उसके साथ गलत हरकत की। तब पिता काम पर गए थे। बहन स्कूल में थी। वह नीचे मां के कमरे में गया, तो वहां पर शाहिद मां के साथ गलत हरकत कर रहा था। उसे आते देख मां जोर से चिल्लाई। शाहिद का दोस्त साहिल कमरे के बाहर बैठा हुआ था। वह भी कमरे में आ गया। कहा कि गेट बजाकर अंदर आना चाहिए और पीटने लगा। कुछ देर बाद शाहिद भी आ गया। दोनों ने लात-घूंसों से पीटा। बोले कि पिता को कुछ बताया, तो तुझे, पिता और बहन को जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद जब शाहिद और साहिल चले गए तो मां ने बड़े मामा को फोन लगाया उन्होंने उसके छोटे मामा से बात करने का कहा। इस पर मां ने छोटे मामा से वॉट्सऐप कॉल पर बात की। छोटे मामा ने कहा कि अगर लड़का जिंदा रहा, तो हम सबको मुसीबत में डाल देगा। इसे या तो मारना पड़ेगा या किसी तरह से चुप रखना पड़ेगा। उन्होंने मेरे साथ गलत हरकत करते हुए वीडियो बनाने का कहा। पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि इसके बाद मां ने शाहिद और साहिल को बुलाया। दोनों ने घर आकर मेरे साथ गंदी हरकत की और इसका वीडियो मां ने ही बना लिया। इसके बाद मां, शाहिद और साहिल ने मुझे धमकी दी कि अगर शाहिद और मां की हरकत के बारे में पिता या किसी को बताया, तो ये वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद वे लगातार मुझे, पिता और बहन को मारने की धमकी देते मेरे साथ गलत हरकत करते रहे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
