Spread the love

लोधीखेडा- छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा लोकसभा क्षेत्र के सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर आयोजित किया जा रहे स्वास्थ्य शिविर अंतर्गत आज सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रंगारी में संपन्न हुआ| विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और राष्ट्र की प्रगति के लिए जन-जन का स्वस्थ रहना आवश्यक है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती पर 100 दिन तक चलने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के तहत 21 दिसंबर को रंगारी सापर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई| जिसमें सभी प्रकार की जांच सहित नेत्र पीड़ितों की भी जांच कर ऑपरेशन की भी सुविधा प्रदान की गई|इस अवसर पर छिन्दवाड़ा पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजु परमार,वरिष्ठ नेता संतोष जैन,जिला पंचायत सदस्य संदीप भाऊ मोहोड, मोरेश्वर मर्सकोले,जिला भाजपा महामंत्री राहुल मोहोड,जिला उपाध्यक्ष प्रीतम राऊत, पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, राजेन्द्र भक्ते,रामाकोना मंडल अध्यक्ष नामदेव पाल, लोधीखेडा मंडल अध्यक्ष प्रभाकर बोबडे,सौसर मंडल अध्यक्ष दर्शन झाड़े, रंगारी सरपंच नितेश ठाकरे,प्रियंका बल्की सरपंच घोटी ,प्रतिभा खिरडकर सरपंच सवरनी,अर्चना दुबे सरपंच वैरागढ,सुनील जोगी मेहंदी मोगरा एवं क्षेत्र वासियों सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *