Spread the love

अशोकनगर। संसद भवन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी का बहुजन समाज पार्टी ने विरोध किया। बसपा ने मंगलवार को अंबेडकर पार्क में सभा की। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद शहर के मुख्य चौराहों से होकर रैली निकाली गई। जो कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। यहां राज्यपाल के नाम ज्वाइंट कलेक्टर ब्रिज बिहारी लाल श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया।सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह को सदन में और बाहर लोगों से बाबा साहब पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगना चाहिए। इसी के साथ अमित शाह के खिलाफ और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *