Spread the love

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
अशोकनगर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला।
विधायक हरीबाबू राय और कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पर इक_ा हुए। यहां उन्होंने अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और गांधी पार्क तक पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च विदिशा रोड़ होते हुए इंदिरा पार्क, पटेल पार्क एवं तुलसी पार्क से गांधी पार्क पहुंचा इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर का फोटो लेकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। गांधी पार्क पर सभी कांग्रेस जनों द्वारा राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन दिया है। जिस संविधान से सरकार है, जिस संविधान से हम लोग घर में सुरक्षित हैं उस संविधान के रचयिता का अपमान करने का काम भारतीय जनता पार्टी के गृहमंत्री ने किया है। बीजेपी शुरू से ही बाबा साहब अंबेडकर और संविधान विरोधी रही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर जिला कांग्रेस राजेन्द्र कुशवाह, नेता प्रतिपक्ष रितेश जैन, संगठन मंत्री गिरिश जैन, ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शर्मा, शाढौरा ब्लॉक अध्यक्ष शिवप्रताव रघुवंशी, अशोक शर्मा, दशरथ रघुवंशी सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *