Spread the love

सडके और बस्तियां बनी तालाब, लोगो ने रात दहशत में गुजारी


जबलपुर। मंगलवार की रात बादल जमकर मेहरबान हुए, मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरुप 24 घंटे के अंदर 7 इंच ताबडतोड बारिश से शहर में चारों खूंट पानी भर गया| शहर की सडके तालाब की शक्ल में नजर आने लगी| बस्तियों में पानी भर गया| नाला नालियों के सफाई नहीं होने और ओमती नाला को संकरा किये जाने के कारण कई बस्तियों में पानी भर गया। सड़क बनाने में की गई अनदेखी का खामियाजा इस बार गढ़ा के लोगों ने भी उठाया। मेडिकल रोड पर त्रिपुरी चौक के पास सड़क पर पानी भर गया। वजह यह रही कि सड़कों की ऊंचाई बढ़ गई और नालियों का लेबल नीचे हो गया। शहर के पॉश इलाके हों या तंग बस्तियां। मुख्य बाजार हों या कालोनियां, सरकारी दफ्तर हों या स्कूल। वहीं कई कालोनियां ऐसी हैं, जहां इतना पानी भरा है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। उधर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा हो सकती है। जबलपुर में मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा, लेकिन बुधवार को रुक-रुककर हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र केन्द्रित है।
कई बस्तियों में भरा पानी, बाढ नियंत्रण कक्ष असहाय …………….
मंगलवार की रात हुई झमाझम बारिश के बाद जलप्लावन के लिए कुख्यात क्षेत्रों में एक बार फिर जलप्लावन के हालात बने| आनंद कालोनी बल्देवबाग, गंगानगर , चंदनकालोनी, गढा पुरवा, संगम कालोनी, विजयनगर, लमती, दीक्षितपुरा, चेरीताल, दमोहनाका, सिविक सेंटर, अमखेरा, गोहलपुर, पिंक सिटी तिलहरी, आदि सैकडों स्थानों पर 2 से 3 फुट पानी भर गया था| लगातार वर्षा के कारण शहर जलमग्न हो गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष असहाय साबित हो रहा है। शहर की निचली बस्तियां गुजराती कालोनी, राईट टाऊन, विजय नगर, एमआर फोर, वसुंधरा कालोनी, अमखेरा बस्ती, न्यू रामनगर, जानकी नगर, सरस्वती कालोनी, बजरंग नगर, करमेता, मनमोहन नगर, गोपालबाग, रद्दी चौकी, शाही नाका, भंवरताल, आमनपुर, शिवनगर, मदनमहल अंडरब्रिज आदि जगहों पर दो-दो फुट पानी भरा गया था| लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर रहा है। खासकर दुपहिया वाहन मोपेड निकालना मुश्किल हो गया है।

२४ घंटों में 7 इंच बारिश….
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक छत्तीसगढ़ से आये मानसूनी बादलों ने पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर मेहरबानी की और भादों के महीने में पड़ रही तेज गर्मी और उमस से राहत दी। पिछले 24 घंटों के दौरान 7 इंच वर्षा के बाद कुल वर्षा का आकाडा 53 इंच पर पहुंच गया जो औसत वर्षा के आकडे को पार कर चुका है| अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ पानी की बौछारें पड़ सकतीं हैं।
बांध के 17 गेट खुले, नर्मदा में उफान…………….
बरगी बांध जलभराव क्षेत्र में हो रही बारिश की वजह से बरगी बांध ओवरफ्लो हो गया। अपनी निर्धारित क्षमता 422.76 मीटर की बजाए 423.40 मीटर तक जलस्तर पहुंच गया था। जिसके बाद 11 गेट पहले से खुले थे अब 6 गेट और खोल दिए गए| इस तरह 17 गेट 3.15 मीटर की उंचाई तक खोल दिए गए है जिससे नर्मदा का जलस्तर बढ गया और तिलवारा का पुराना पुल डूब गया और सडक तक पानी आ गया| बांध के 17 गेटो से 8 हजार 199 क्यूमेक पानी नर्मदा में छोडा जा रहा है जबकि बांध में 8 हजार 27 क्यूमेक पानी प्रवेश कर रहा हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *