



–केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में खुलेंगे समृद्धि और खुशहाली के नये द्वार
-मोहन सरकार ने एक वर्ष में मध्यप्रदेश के विकास को दी नई गति
-पूर्व की सरकारों ने बुंदेलखंड में सूखे की समस्या को दूर करने कोई स्थाई समाधान नहीं खोजा
-मध्यप्रदेश दुनिया के टॉप-10 टूरिज्म डेस्टिनेशन में से एक – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
-प्रधानमंत्री ,मोदी , मध्यप्रदेश के लिए आधुनिक भगीरथ प्रधानमंत्री ,मोदी , ने सुशासन के साथ लोकतंत्र को भी किया पुष्पित-पल्लवित – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
खजुराहो । प्रधानमंत्री ,नरेंद्र मोदी , ने श्रद्धेय अटल जी की 100वीं जयंती पर खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण, मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सेवा सदनों का भूमि-पूजन एवं श्रद्धेय अटल जी की स्मृति में डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री ,नरेन्द्र मोदी , ने कहा है कि पिछले 1 वर्ष में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। आज मध्यप्रदेश में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के सपने को साकार करती हुई देश की पहली नदी जोड़ी परियोजना केन-बेतवा का आज यहाँ शिलान्यास हुआ है। इसके साथ ही देश के पहले फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्रोजेक्ट, ओंकारेश्वर का भी शिलान्यास हुआ है। इसके लिए मध्यप्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार और यहां की जनता को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री ,मोदी , ने अपने संबोधन की शुरूआत बुंदेलखंडी बोली में करते हुए कहा, वीरों की धरती ई बुंदेलखंड पे रहबे बारे सबई जनन खों हमाई तरफ से हाथ जोड़के राम-राम पौंचे। प्रधानमंत्री ,मोदी ने कहा कि देश के विकास में अटल जी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। वे सुशासन के प्रतीक थे। आज उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर उनकी स्मृति में मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सेवा सदन का निर्माण प्रारंभ हो रहा है, जिसकी पहली किश्त भी जारी की गई है। सुशासन हमारी सरकार की पहचान है। हमारे लिए जनहित, जनकल्याण और विकास सर्वोपरि है। हम जन सामान्य के लिए समर्पित हैं। आजादी के दीवानों ने देश के लिए अपना लहू बहाया था, हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए पसीना बहाते हैं। अच्छी योजनाओं के साथ ही उन्हें लागू करना और उनका लाभ 100% लाभार्थी तक पहुंचाना सुशासन का पैमाना है।
बुंदेलखंड क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के द्वार खुलेंगे
प्रधानमंत्री ,मोदी , ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के द्वार खुलेंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र में बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष किया है, परंतु पूर्ववर्ती सरकारों ने जल संकट का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला। आजादी के सात दशक बाद भी राज्यों के बीच नदियों के जल के लेकर विवाद चलते रहे, परंतु उन्हें दूर करने का कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया। जब अटल जी की सरकार बनी तो उन्होंने नदी जोड़ो के रूप में इसका स्थाई हल निकाला और उसका कार्य भी शुरू कर दिया गया, परन्तु 2004 के बाद वह बंद कर दिया गया। आज अटल जी का नदी जोड़ने का सपना मध्यप्रदेश की भूमि पर साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ,मोदी , ने जल शक्ति और जल संसाधन के विकास के लिए लिए बाबा साहेब अंबेडकर के विजन और किए गए प्रयासों की सराहना भी की।
मां नर्मदा के आशीर्वाद से गुजरात का भाग्य बदला
प्रधानमंत्री ,मोदी , ने कहा कि जल समस्या 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौतियों में एक है। वही देश आगे बढ़ेगा जिसके पास पर्याप्त जल और उसका उचित प्रबंध होगा। गुजरात में सूखा पड़ता था परंतु मां नर्मदा के आशीर्वाद से गुजरात का भाग्य बदल गया। मध्यप्रदेश ने सूखाग्रस्त गुजरात को जलयुक्त बनाया। प्रधानमंत्री ,मोदी , ने कहा कि मैंने बुंदेलखंड की बहनों और किसानों से जो वादा किया था, आज मैं 45 हजार करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजना के साथ उसे पूरा करने आया हूं। आज यहां दौधन बांध का शिलान्यास हुआ है। इससे जो नहर निकलेगी वो लगभग 11 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई करेगी।
मध्यप्रदेश दुनिया के 10 सबसे बड़े आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल
प्रधानमंत्री ,मोदी , ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश पर्यटन में अव्वल है। एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश दुनिया के 10 सबसे बड़े आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल है। हमारी सरकार देश-विदेश की पर्यटकों को सुविधाएं बढ़ा रही है। विदेशों के लिए ई-वीजा सुविधा प्रारंभ की गई है। G-20 की खजुराहो में हुई बैठक में एमपी टूरिज्म का प्रचार-प्रसार किया गया। देश में हेरिटेज और वाइल्डलाइफ टूरिज्म का विस्तार किया जा रहा है। इसकी मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व संभावना है। केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत ईको टूरिज्म और हेरिटेज टूरिज्म का विस्तार किया जा रहा है। गांधी सागर, बाणसागर, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, सांची, खजुराहो, ग्वालियर ओरछा, चंदेरी, मांडू आदि पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। केन-बेतवा योजना की लिंक नहर के माध्यम से पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटन बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

औद्योगिक गतिविधियों के लिए प्रदेश को प्राप्त हुए हैं 4 लाख करोड़ के प्रस्ताव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में छह रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव संपन्न हुई हैं, जिसमें 2 लाख 7 हजार करोड़ रूपये और मुंबई, बेंगलुरु, कोयंबटूर और कोलकाता में किए गए रोड शो से 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश और भोपाल में आयोजित खनन कॉन्क्लेव के माध्यम से 20 हजार करोड़ रूपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए। यूके और जर्मनी टूर से 78 हजार करोड़ के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार औद्योगिक गतिविधियों के लिए संयुक्त रूप से 4 लाख करोड़ रूपये के प्रस्ताव प्रदेश को प्राप्त हुए हैं, इससे प्रदेश के स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
आगामी 5 वर्षों में ढाई लाख पदों की करेंगे पूर्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ,अटल बिहारी वाजपेयी ग्वालियर के निवासी थे। उनकी 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री ,मोदी , का मध्यप्रदेश आगमन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार द्वारा पिछले 1 वर्ष में आरंभ किए गए नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में गुरुकुल परंपरा आरंभ की गई है। शासकीय पदों पर एक लाख से अधिक की भर्ती और 5 साल में ढाई लाख से अधिक पदों की पूर्ति की जाएगी। नई शिक्षा नीति लागू करने के साथ ही 55 जिलों में पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज स्थापित किये जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं की उपाधि व अंक सूची डिजिलॉकर के माध्यम से उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया है।
नदियों को जोड़े बिना देश का विकास नहीं किया जा सकता-,सीआर पाटिल
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ,सीआर पाटिल ने कहा कि जल संरक्षण के बिना देश का विकास नहीं हो सकता। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी , ने देश कि विकास और जल संरक्षण के लिए नदी जोड़ो अभियान का सपना देखा था। प्रधानमंत्री ,नरेन्द्र मोदी , जो कल्पना करते हैं उसे साकार भी करते हैं। उन्होंने नदी जोड़ों की कल्पना को आज साकार कर दिया। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री जी ने राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान व मध्यप्रदेश को पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना की सौगात दी है। प्रधानमंत्री जी जो कहते हैं, वह करते हैं, यह नदी जोड़ो परियोजना के साकार होने से पूरी तरह परिलक्षित हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आज प्रधानमंत्री मोदी , ने केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखी है। श्रद्धेय अटल जी ने कहा था कि दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध अगर हुआ तो वह पानी के लिए होगा। अटल जी ने उस समय ही आने वाले वर्षों में पानी की आने वाली विभीषिका को भांप लिया था। हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ,नरेन्द्र मोदी , जल संरक्षण के क्षेत्र में अद्धितीय कार्य कर रहे हैं, चाहे नदी जोड़ो परियोजना हो या नमामि गंगे प्रोजेक्ट, हर सूखे क्षेत्र में पानी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। महाराष्ट्र में एक बांध बीते 85 वर्षों से लंबित था। प्रधानमंत्री , ने उस प्रोजेक्ट के लिए एक बार 15 हजार करोड़ व दूसरी बार 12 हजार करोड़ रूपए दी है, वह परियोजना अब पूरी होने वाली है।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
प्रधानमंत्री ,मोदी , खुली जीप में कार्यक्रम स्थल पर आए। बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय का उन्होंने दोनों हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जनता में अभूतपूर्व उत्साह था।
प्रधानमंत्री ,मोदी , ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ,मोदी , ने केन और बेतवा के पवित्र जल को नेशनल प्रोजेक्ट के मॉडल में प्रतीकात्मक रूप से प्रवाहित कर परियोजना का सांकेतिक शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री ,मोदी , ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बनी सरकार के एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री सहित सभी को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ,मोदी , ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई शासन की विभिन्न योजनाओं, एवं परियोजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
प्रधानमंत्री ,मोदी , ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित केन-बेतवा लिंक परियोजना के 3डी मॉडल का अवलोकन भी किया।
प्रधानमंत्री ,मोदी , का बुंदेलखंड के लोकनृत्य कलाकारों द्वारा बधाई नृत्य के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में स्व. अटल जी के जीवन एवं कार्यों पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
प्रधानमंत्री ,मोदी , ने कहा कि आज पूरे विश्व में क्रिसमस की धूम है। मैं ईसाई समुदाय को ढेर सारी बधाई देता हूं।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कार्यक्रम में पधारे साधु-संतों का पुष्प-वर्षा कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।
प्रधानमंत्री ,मोदी , को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्रीराम की बाल्यवस्था की टेराकोटा से बनी मूर्ति एवं खजुराहो के कंदरिया महादेव मंदिर का शिल्प भेंट किया। सांसद ,विष्णुलदत्तर शर्मा ने अटल जी की मूर्ति भेंट की।
