Spread the love

अरिहंत एकेडमी में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ
छिन्दवाड़ाः नगर के नागपुर रोड स्थित ज़िले का एक मात्र आईसीएसई स्कूल अरिहंत इंटरनेशनल एकेडेमी में तीन दिवसीय 9 वें खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ राष्ट्रीय गान, सरस्वती वंदना एवं मेरी भावना के पाठ से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. एस. बघेल उपस्थित रहे ओर अध्यक्षता एआईए के डायरेक्टर एवं नपानि स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने की जिनका शाला प्राचार्य रविशंकर माथुर आत्मीय अभिनंदन किया।
सभी के स्वागत में विद्यार्थियों द्वारा स्लो मार्चपास्ट सहित चारों हाउस श्रद्धा, ध्यान, नीति एवं कर्मा द्वारा भव्य परेड का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि श्री बघेल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी रुचि लेकर देश की प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया ओर खेल को खेल भावना से खेलने की बात कही। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री रविशंकर माथुर ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों के लिए भी एक स्वस्थ वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है ताकि ये बच्चे भविष्य में देश के लिए खेलें और विविध उपलब्धि प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के प्रथम दिवस स्कूल के प्रीप्रायमरी के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें 100 मीटर दौड़, रिले रेस, बाधा दौड़ मुख्य रहीं। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों के हस्ते मेडल्स और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान सभी ने छिंदवाड़ा को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने का संकल्प भी लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *