
600 युवक-युवतियों ने दिया परिचय, कलचुरी गौरव पत्रिका का विमोचन
जबलपुर। आदिकाल से हमारे समाज की व्यवस्थाएं पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार चल रही थीं, जहां आठ नववर्ष की उम्र में ही बच्चियों की शादी कर दी जाती थी। उस समय बच्चों की सुरक्षा ही प्राथमिकता थी। लेकिन अब समाज जागरूक हो चुका है और बच्चों को शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं। अब एक निश्चित उम्र के बाद ही शादी होती है, जो समाज में शिक्षा का प्रभाव है। शिक्षित और संगठित समाज ही सशक्त हो सकता है, और आज कलचुरी समाज इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह विचार जबलपुर कलचुरी महासभा के अध्यक्ष मनोहर चौकसे ने कलचुरी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन के दौरान व्यक्त किए।
कलचुरी समाज भवन, स्नेह नगर में 30वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलचुरी कुल गौरव राजरजेश्वर कार्तवीर्य भगवान सहस्त्रार्जुन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पूजन से हुई। गणेश वंदना का आयोजन मोती शिवहरे के निर्देशन में किया गया। इसके बाद, अतिथियों का स्वागत किया गया और युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया। परिचय का कार्य डॉ. अनिल राय ने किया। कलचुरी महासभा जबलपुर लंबे समय से इस परिचय सम्मेलन का आयोजन कर रही है, और यह संगठन की गतिशीलता को दर्शाता है। इस पर विचार व्यक्त करते हुए महासभा के महामंत्री बीडी राय ने कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता और सक्रियता का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में कलचुरी महासभा के संरक्षक प्रोफ. जी एस चौकसे, डॉ. व्ही के गुप्ता, डॉ. आर एल शिवहरे, और वरिष्ठ सदस्य आर सी राय का भी स्वागत किया गया।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…
इस कार्यक्रम के दौरान एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. निमिष राय, डॉ. आशुतोष राय, डॉ. लिली महाजन, डॉ. एकांश राय, डॉ. ओजस्व महाजन सहित कई चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।
कलचुरी गौरव पत्रिका का विमोचन…
कलचुरी समाज की गतिविधियों, मेधावियों की जानकारी और विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा से समृद्ध कलचुरी गौरव पत्रिका का विमोचन समाज के अध्यक्ष मनोहर चौकसे, महासचिव बीडी राय और कलचुरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती राजी राय ने किया। इस अवसर पर मंच पर शैलेंद्र महाजन, दिनेश शिवहरे, देवेंद्र चौकसे, संदीप चौकसे, संजय चौकसे, के एस राय, गोविंद चौकसे, राजेश पप्पू जायसवाल, आशीष राय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र महाजन और राजीव चौकसे ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मिथिलेश चौकसे, कौशलेंद्र महाजन, रवींद्र चौकसे, संदीप चौकसे, संजय महाजन, जे पी राय, सुरेश चौकसे, राधेश्याम राय, संदीप चौकसे, डॉ. अनिल राय, संजय चौकसे, राजेंद्र राय, अभिषेक चौकसे, मनीष चौकसे, संजय महाजन, विमल राय, रवि शंकर राय, डीके जायसवाल, महिला मंडल की श्रीमती मीना शिवहरे, उमा भारती जायसवाल, प्रमिला राय, उषा राय, विजयलक्ष्मी जायसवाल, अरुणा शिवहरे, सपना राय, प्रभा चौकसे, कल्पना महाजन, रोजी महाजन, मधु चौकसे, दीपा राय, रेखा राय, पूर्णिमा राय, प्रियंका जायसवाल, छाया चौकसे, वंदना जायसवाल, कविता जायसवाल, कृष्णा चौकसे सहित अन्य कई सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद थे।
