Spread the love

बढ़ते अपराधों के खिलाफ जताया आक्रोश
जबलपुर। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ द्वारा लार्डगंज थाने क्षेत्र में बढ़ते अपराधो के खिलाफ पूर्व विधायक विनय सक्सेना के नेतृत्व में लार्डगंज थाने का घेराव किया गया| जबलपुर प्रकोष्ठ के सह जिला अध्यक्ष पंकज पटेल ने आरोप लगाया कि लार्डगंज थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, जुआसट्टा, हत्या, चोरी जैसी गंभीर वारदातें हो रही हैं| स्मैक, गांजा, शराब तस्करी में नाबालिगों का उपयोग किया जा रहा है| इसके अलावा थाने के पुलिस कर्मियों और अधिकारियों द्वारा जन सामान्य लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है| पुलिस के इस रवैये का खिलाफ थाने का प्रदर्शन किया गया| इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक विनय सक्सेना, सौरभ शर्मा, अमरीश मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, पार्षद गुड्डू नवी, विजय रजक, सचिन रजक, सिद्धांत जैन (गोलू), सतीश उपाध्याय, सतीश तिवारी, रीतेश अग्रवाल, अभिषेक यादव, सत्यम तिवारी, मोनू अग्रवाल, रज्जू सराफ, अजय रावत, टीकाराम कोष्टा, अखिलेश सेठ, बब्लू नामदेव, मनोज नामदेव, देवकी पटेल, विनय कछवाहा, रिंकू विश्वकर्मा, दीपक नंदनवार, ब्रजेश पटैल, मोंटी अग्रवाल, अन्नू पटेल, प्रिंस पंडा, आदेश चौबे, पप्पी सोनी, अनिकेत तिवारी, भानू यादव, आशीष सांवले, अमित दुबे, डेनी केशरवानी, अंचित सोनी, गुड्डू चौबे, कपिल श्रीवास्तव, सुशील धर, सौरभ रैकवार, नीलेश नीटू जैन आदि उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *