
जबलपुर। नव वर्ष की आड़ में फूहड़ता, अश्लीलता, हुक्का एवं असंवैधानिक कृत्यों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर हिन्दू सेवा परिषद् द्वारा एसपी कार्यालय का घेराव प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में परिषद ने कहा गया कि 25 दिसंबर क्रिसमस एवं 31 दिसम्बर की नया साल मनाने होटलों, क्लबों, पब, बार, लॉन और अन्य जगहों पर नए वर्ष की आड़ लेकर फूहड़ता एवं अश्लीलता की जाती है। परिषद ने आरोप लगाया कि इस दौरान खुलेआम अनैतिक कार्य किये जाते है। परिषद ने इस तरह की गतिविधियों को रोकने पुलिस प्रशासन द्वारा ऐस आयोजकों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की गई। परिषद ने आरोप लगाया कि पश्चिमी पद्धति पर आधारित अंग्रेजी नववर्ष में जबलपुर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों में अश्लीलता, फूहड़ता, हुक्का, अवैध शराब बिक्री, प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री एवं देह व्यापार चरम पर होता है, जिसे रोकना शासन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है ज्ञापन सौंपने के दौरान परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जेसवानी, गौरव साहू, नितिन सोनपाली, उत्कर्ष रावत, सौरभ जैन, धीरज ज्ञानचंदानी, दीपक विश्वकर्मा, अभिषेक अहिरवार, कार्तिक श्रीवास, विनय राजपूत, अभिषेक अहिरवार, पंकज कुशवाहा, आकाश राजपूत, अतुल कुछवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
