
जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जहां-जहां अतिक्रमण की वजह से यातायात में रुकावट हो रही थी, वहां लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज भी अतिक्रमण शाखा के अधिकारियों और दल प्रभारीयों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि लेबर चौक से गढ़ा रेलवे फाटक और कछपुरा ब्रिज तक कुल 35 अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान 8 ठेले, टपरे और अन्य सामग्री जप्त की गई। इसके साथ ही मुनादी कराई गई कि यदि फिर से अतिक्रमण किया जाता है तो कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए संबंधित व्यक्ति जिम्मेदार होगा।
इस कार्रवाई में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक विष्णु कांत दुबे, दल प्रभारी ब्रज किशोर तिवारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
