Spread the love

रेकपीकर से वेतन निकालने के लिए मांगी थी रिश्वत
इन्दौर। लोकायुक्त पुलिस ने एक ट्रैप कार्रवाई में नगर निगम में सहायक दरोगा को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, सहायक दरोगा ने एक रेक पीकर से उसका वेतन निकालने के एवज में उक्त रिश्वत की मांग की थी जिसके शिकायत रेक पीकर द्वारा लोकायुक्त को की गई। शिकायत जांच सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देने के साथ सहायक दरोगा को पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस को यश चावरे पिता विकास चावरे उम्र पच्चीस साल निवासी निवासी कुन्दर नगर, हवा बंगला इंदौर ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह इन्दौर नगर निगम, वार्ड क. 79 झोन क्रमांक 21 विदूर नगर इंदौर में रेकपीकर के पद पर पदस्थ है। उसका माह नवम्बर एवं दिसम्बर 2024 का वेतन निकालने तथा रेडपीकर के पद पर रहते हुये ड्रायवरी करवाये जाने के एवज में आरोपी इन्दौर नगर निगम में सहायक दरोगा के पद पर पदस्थ रोहित पथरोड पिता रामकिशन पथरोड उम्र 34 निवासी 41 एमओजी लाईन इंदौर द्वारा 5000 /- रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। यश चावरे की शिकायत सत्यापन में सही पाए जाने पर दिनांक 27.12.2024 को लोकायुक्त द्वारा ट्रेपदल का गठन किया गया और आरोपी रोहित पथरोड सहायक दरोगा नगर निगम इन्दौर को 5,000/- रू० रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो ट्रेप कर उसके विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 धारा 7 के अन्तर्गत मामला पंजीबद्ध कर मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *