Spread the love

खरगोन। जिले के बैडिया थानाक्षेत्र में शुक्रवार दोपहर यात्रियों से भरा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में करीब 21 लोग घायल हो गए, जबकि दो की गंभीर चोंटें आने से मौत हो गई। वाहन सवार सभी लोग नर्मदा तट स्थित भट्याण आश्रम संत सियाराम बाबा के शुक्रवार को आयोजित साकेतवास महोत्सव में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। घटना की सूचना पर एएसपी मनोहर सिंह बारिया भी अस्पताल पहुंचे। एएसपी से मिली जानकारी अनुसार एमपी 09 एलक्यू 3351 वाहन जिसे छोटा हाथी कहा जाता है, यह वाहन जिरभार से कानापुर के बीच पलट गया। इसमें सवार 21 लोग घायल हुए है, जबकि रामचंद्र और लखन नाम के व्यक्तियों की मौत हो गई। घायलों का बैडिया अस्पताल में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है। अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार में 17 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। घायलो में 5 को सिर में चोंट आई, एक कलाई में फ्रेक्चर जबकि 16 को मामूली चोंटे आई है। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *