Spread the love

नम आंखों से देश ने दी विदाई …………….राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
तीनों सेनाओं ने दी सलामी
-राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सोनिया, प्रियंका और राहुल भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और देश के का अंतिम संस्कार दिल्ली के नगमबोध घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इससे पहले उनकी पार्थिव देह को सेना की तोपगाड़ी से निगम बोधघाट लाया गया, जहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद अंतिम संस्कार की रस्में अदा की गईें।
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोधघाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। संपूर्ण देश ने अपने प्यारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नाम आंखों से अंतिम विदाई दी। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के बड़े नेता व बड़ी संख्या में शुभचिंतक दिल्ली स्थित निगम बोधघाट पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), मंझली बेटी दमन सिंह (61) और छोटी बेटी अमृत सिंह (58) पिता के अंतिम संस्कार के समय निगमबोध घाट में मौजूद रहीं।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार से पहले करीब एक घंटे तक कांग्रेस मुख्यालय में दर्शनार्थ रखा गया। यहां कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ आम जनता ने भी उनके अंतिम दर्शन किए। सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय पर उनके पार्थिव देह को लाया गया था। जहां सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर निगमबोध घाट के लिए अंतिम यात्रा शुरू की गई थी। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में नजर आए थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई देते समय कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बेहद भावुक नजर आए थे। राहुल उनके परिवार के साथ हर क्षण खड़े दिखाई दिए।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के सिर में अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी धारण करवाई गई थी। इस पगड़ी की खासीयत यह थी कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके नीले रंग को अपनी पगड़ी में शरीक किया था। यहां बताते चलें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। घर में अचानक बेहोश होने के बाद उन्हें रात करीब 8:06 बजे दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद हॉस्पिटल बुलेटिन में बताया गया कि रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। आज शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *