परिजनो ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पीएम के दौरान दोनो परिवारो में हुई तनातनी
आरती द्विवेदी (27) मूल रुप से छतरपुर जिले के बड़ामलहरा की रहने वाली थी
भोपाल। पुराने शहर के कोहेफिजा थाना इलाके में रहने वाली नविवाहिता द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। फिलहाल खुदकुशी के सही कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, शुरुआत में महिला के परिवार वालो ने ससुराल वालो पर दहेज के लिये प्रताड़ित किये जाने के आरोप लगाये है। शव का पीएम कराने के दौरान मायके और ससुराल वालो के बीच विवाद ही स्थिति बन गई जिसे पुलिस ने संभालते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए शांत कराया।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरती द्विवेदी (27) मूल रुप से छतरपुर जिले के बड़ामलहरा की रहने वाली थी। उसकी शादी इसी साल 22 अप्रैल को अक्षय द्विवेदी से हुई थी। पति एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर की नौकरी करता है, दंपत्ति लालघाटी क्षेत्र में स्थित जैन नगर में रहते थे। पति ने पुलिस को बताया कि गुरुवार देर रात वह काम के बाद घर लौटा और अपने कमरे में सो गया। शुक्रवार अलसुबह करीब 5 बजे उसकी नींद खुली तो उसे आरती नजर नहीं आई। वो उसे देखने दूसरे कमरे में गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाजे देने पर भी जब आरती ने दरवाजा नहीं खोला और न ही कोई जवाब दिया तब उसने खिड़की से झांककर देखा। कमरे में उसे पत्नि का शरीर दुपट्टे से बने फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। जैसै-तैसै दरवाजा तोड़कर वह भीतर गया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से छानबीन के बाद शव को पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर नवविवाहिता के परिजन छतरपुर से भोपाल आ गए। जिनकी मौजूदगी में शव का पीएम कराया गया। पीएम के दौरान मर्चूरी के बाहर आरती के परिवार वालो ने ससुराल वालो पर दहेज की मांग के लिये उसे प्रताड़ित किये जाने के आरोप लगाये। इसे लेकर दोनो परिवारो के बीच विवाद की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने संभाल लिया। नवविवाहिता के परिवार वालो का आरोप है कि शादी के समय ससुराल वालों ने 20 लख रुपए की डिमांड की थी, जिस पर से 15 लाख की रकम उन्होंने शादी की समय दे दी थी। लेकिन 5 लाख रुपए के लिए ससुराल वाले आरती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग को लेकर परेशान किए जाने की बात आरती ने परिवार वालों को फोन पर बताई थी। वह अपनी जमीन बेचने का प्रयास कर रहे थे, जिसके बाद बाकी के 5 लाख की रकम भी ससुराल वालो को दे देते। परिवार वालो का कहना है कि खुदकुशी से पहले रात को आरती ने बहन से बात कर कहा था, की पति और ससुराल वाले उसे बहुत परेशान कर रहे है, यह उसे जीने नहीं देंगे। उसके पिता ने भी आरती से बात कर उसे हिम्मत बंधाते हुए कहा कहा था, की जल्द ही सब ठीक हो जायेगा, वह कल उसे लेने आयेंगे। लेकिन अगली सुबह उन्हें आरती की मौत की खबर लगी। उन्होंने आरती से कहा था कि वह जमीन बेचने का प्रयास कर रहे हैं इसके बाद वह बाकी के पैसे भी दे देंगे। जॉच टीम के अनुसार शुरुआती जॉच में फिलहाल मौके से ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या का कारण साफ हो सकें। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के चलते इसकी जॉच एसीपी द्वारा की जायेगी। आगे की जॉच में नविवाहिता के पति सहित मायके वालो के बयान दर्ज किए जाएंगे, साथ ही पुलिस मृतका के मोबाइल की भी पड़ताल कर रही है। अधिकारियो का कहना है, कि जॉच पूरी होने पर ही आत्महत्या का कारण साफ हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही तय की जायेगी।
