
10 से 15 जनवरी तक होगा श्री नेमीनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक
रतलाम – मध्य प्रदेश की गोल्डन नगरी रतलाम में श्री आदिनाथ सीमंधर स्वामी दिगंबर जिन मंदिर का भव्य एवं मनोहारी निर्माण किया गया। जिसके निमित्त नूतन वर्ष 2025 का अभिनंदन श्री नेमीनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव से होने जा रहा है जिसका सौभाग्य मिला है सकल दिगंबर जैन समाज सहित श्री आदिनाथ कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन पारमार्थिक समिति रतलाम को, जिसके लिए ऋषभधाम सागौद में भव्य एवं सुंदर शौरीपुर नगरी बनाई जा रही है।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन एवं कार्याध्यक्ष राजकुमार अजमेरा ने बताया कि मंगल महोत्सव का भव्य शुभारंभ 10 जनवरी को पूर्व क्रिया एवं ध्वजारोहण से होगा, 11 जनवरी को गर्भ कल्याणक महोत्सव, 12 जनवरी को जन्मकल्याणक महोत्सव, 13 जनवरी को तपकल्याणक महोत्सव, 14 जनवरी को ज्ञान कल्याणक महोत्सव एवं 15 जनवरी को कल्याणक महोत्सव मनाया जावेगा।
महोत्सव के उपाध्यक्ष कीर्ति बड़जात्या एवं सचिव जिनेद्र पाटनी ने बताया कि मंगल महोत्सव की सम्पूर्ण प्रतिष्ठा विधि विधि विधान पूर्वक प्रतिष्ठाचार्य पंडित रजनीभाई दोशी हिम्मतनगर कराएंगे एवं कुशल निर्देशन पंडित विराग शास्त्री जबलपुर, आश्विन शास्त्री नौगामां एवं भूपेंद्र शास्त्री विदिशा करेंगे साथ ही कुशल मंच पंडित संचालन संजय शास्त्री जेवर कोटा द्वारा किया जावेगा साथ ही राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वानों के श्रीमुख से प्रतिदिन सुबह, दोपहर एवं रात्रि तीनों समय मां जिनवाणी का रसास्वादन करने का सौभाग्य सकल समाज को प्राप्त होगा, जिसमें सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील सकल जैन समाज से महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय बड़जात्या इंदौर, कोषाध्यक्ष मुकेश मोठिया रतलाम, अंकित पाटनी, मानमल गर्ग, अजय दोशी, स्वतंत्र पाटनी, राजेश विनायका, राजीव जैन चुड़ीबाले, श्री तत्व लहर महिला मंडल सहित सकल जैन समाज रतलाम द्वारा की गई है।
