छिंदवाड़ा – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पूर्व कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा स्थानीय राजीव भवन में पूर्व जिला अध्यक्ष गुरूचरण खरे एवं जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया के मार्गदर्शन में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की अध्यक्ष संतोषी गजभिये की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर दोे मिनिट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजली दी । इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जिलाध्यक्ष संतोषी गजभिये, नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद हर्षा अम्बर दाढ़े, आरिफ खान, चिंटू काले, रेणी तिवारी, सुमित भावरकर, अनिल गजभिये सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

