यातायात डीएसपी श्री बघेल एवं एसडीएम श्री जैन हुए सम्मिलित



छिंदवाड़ा – नगर के नागपुर रोड स्थित अरिहंत इंटरनेशनल एकेडमी जो कि जिले का एक मात्र आई. सी. एस. ई. मान्यता प्राप्त स्कूल है में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2024 का समापन विशेष समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ पुरस्कार वितरण से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात डी.एस.पी. श्री आर. पी. चौबे, विशेष अतिथि एस.डी.एम. श्री सुधीर जैन, डायरेक्टर दीपक राज जैन, ब्रजेश महेश्वरी के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे जिनका प्राचार्य रविशंकर माथुर ने आत्मीय अभिनंदन कर स्वागत किया।
इस अवसर पर सम्माननीय अतिथियों ने कहा कि जीवन में उच्च शिक्षा के साथ खेल भी आवश्यक है जिसके लिए अरिहंत एकेडमी ने खेल महोत्सव किया, आगामी समय में इन्हीं विद्यार्थियों में से कोई न कोई विद्यार्थी देश के लिए खेल कर छिंदवाड़ा का नाम रोशन करेगा। सफल एवं शानदार आयोजन के लिए दोनों अतिथि ने एआईए प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एआईए के डायरेक्टर एवं नपानि स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने सभी से छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने की अपील की।
खेल महोत्सव में चार हाउसों ध्यान, श्रद्धा, नीति, कर्मा के बीच में प्रतिस्पर्धाएं हुई ओर ओलंपिक के खेलों को शामिल किया गया, जिनमें 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 200 मीटर हर्डल रेस, 400 मीटर रेस, 400 मीटर हर्डल रेस, 800 मीटर रेस,1600 मीटर रेस, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, स्विमिंग, स्केटिंग, रिले रेस और लॉन्ग जंप, स्विमिंग, स्केटिंग सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों ने भी रेस और शॉट पुट में भाग लिया, सभी चार हाउस के बीच में कर्मा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, श्रद्धा हाउस ने द्वितीय स्थान, ध्यान हाउस ने तृतीय स्थान और नीति हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया जिन्हें सम्माननीय अतिथियों के हस्ते सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गई।
