
भोपाल। नये शहर के शाहपुरा थाना इलाके में हाथ में थिनर लगाने के बाद लापरवाही बरतते हुए बीड़ी सुलगाने से युवक की जान चली गई। हादसे में युवक गंभीर रुप से झुलस गया था, जिसकी सात दिन चले इलाज के बाद आखिरकार मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोहित नगर शाहपुरा में रहने वाले 40 वर्षीय राजेश मालवीय पिता प्रभुलाल मालवीय ठेके लेकर पुताई का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नि सहित तीन बेटी और एक बेटा है। काम के दौरान हाथो में रगं लग जाने के कारण वह बाद में हाथो को साफ करने के लिये थिनर से हाथ धोते थे। बीती 23 दिसंबर को काम से लौटने के बाद भी उन्होनें थिनर से हाथ साफ किए। इसके फौरन बाद ही उन्होनें बीड़ी जलाई, हाथो में थिनर लगा होने से आग भभक गई जिसकी चपेट में आकर वह बूरी तरह झुलस गये थे। जैसै-तैसै उन्हें आग की चपेट से छुड़ाकर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार नाजूक होती गई, आखिरकार सोमवार सुबह उन्होनें दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पीएम के बाद परविार वालो को सौंपते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
