
जबलपुर। हनुमानताल थाना अतंर्गत मक्कानगर में गत रात शादी की बात को लेकर रिश्ते के साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने जीजा के साथ मारपीट की और बेसबाल के डंडे और लोहे की पट्टी चमकाते हुए उससे खर्चे के लिए 50 हजार रुपए की मांग कर जान से मारने की धमकी दी|
हनुमानताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मक्कानगर निवासी 27 वर्षीय नसीम खान के घर गत रात लगभग 11.45 बजे उसके रिश्ते का साला राजा कुरैशी अपने दोस्त आबिद मंसूरी के साथ आया और शादी की बात को लेकर दोनों उसके साथ गाली गलौज करते हुये मारपीट कर दी, जिससे उसके हाथ, कंधा, कान के पास चोटे आ गई| राजा कुरैशी बेसबाल का डंडा एवं आबिद मंसूरी लोहे की पट्टी चमकाते हुए उससे खर्चे के लिए पचास हजार रूपये की मांग कर जान से मारने की धमकी दी| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 119(1), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है|
