Spread the love

भोपाल। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एस.सी.आर.बी.), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2024-2025 के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस की राज्य स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 17/12/2024 को पुलिस अकादमी भौंरी, भोपाल में कराया जाकर मध्यप्रदेश पुलिस की राष्ट्रीय स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता की टीम का गठन किया गया है, जिसमें उप निरीक्षक-अ श्री धर्मेन्द्र तोमर, प्रशासन शाखा (विधि-2), पुलिस मुख्यापलय, भोपाल द्वारा ईवेंट-2 ऑफिस ऑटोमेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने एवं मध्यप्रदेश पुलिस की राष्ट्रीय स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता की टीम में चयनित होने के फलस्वरूप (1) श्री विजय कटारिया, भा.पु.से, विशेष पुलिस महानिदेशक(स्पेशल डी.जी.) (प्रशासन), पुलिस मुख्यायलय, भोपाल सहित (2) श्री चंचल शेखर, भा.पु.से., अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(ए.डी.जी.), राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एस.सी.आर.बी.), पुलिस मुख्यालय, भोपाल (3) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक(आई.जी.) (प्रशासन) (4) श्री सतेन्द्र कुमार शुक्ल, भा.पु.से., उप पुलिस महानिरीक्षक(डी.आई.जी.) (प्रशासन), (5) श्री अनुराग सुजानिया, भा.पु.से., सहायक पुलिस महानिरीक्षक(ए.आई.जी.) (प्रशासन), (6) श्रीमती नीतू ठाकुर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक(ए.आई.जी.) (कार्मिक)  एवं (6) श्रीमती बीना सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक(ए.आई.जी.) (विधि-2) द्वारा श्री धर्मेन्द्र तोमर, उप निरीक्षक-अ को सम्मानित किया गया एवं राष्ट्रीय स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता की टीम में चयनित होने पर आशीष व शुभकामनाऐं दी गईं। साथ ही श्री विजय कटारिया, भा.पु.से., विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय द्वारा श्री धर्मेन्द्र तोमर को नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

      इसके अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा, कार्मिक शाखा, विधि-2 शाखा, डी.ई. एण्ड अपील शाखा, विशेष शाखा सहित राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एस.सी.आर.बी.) में पदस्थ समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भी श्री धर्मेन्द्र तोमर को शुभकामनाऐं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *