Spread the love

इन्दौर । मुखबिर सूचना के बाद क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते तीन लाख रुपए की ड्रग्स के साथ एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शामिल महिला इवेंट कंपनी का काम करतीं हैं जबकि दूसरा आरोपी सस्पेंडेड जेल प्रहरी है। दोनों को क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया हैं। क्राइम ब्रांच डीसीपी के अनुसार उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी इवेंट कंपनी की महिला श्रुति निषाद और सस्पेंड जेल प्रहरी दीपक यादव ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किए। महिला आरोपी श्रुति निषाद को इवेंट कंपनी से जोड़ा गया है, जबकि जेल प्रहरी दीपक यादव अलीराजपुर जेल में पदस्थ था, लेकिन पत्नी से विवाद के चलते उसे सस्पेंड कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि दीपक यादव टोल बेरियर पर अपनी वर्दी का इस्तेमाल करते हुए ड्रग्स की तस्करी करते उसे राजस्थान से लाकर इंदौर में बेचता था। क्राइम ब्रांच फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *