Spread the love

भोपाल। कोहेफिजा थाना पुलिस ने नये साल यानि 31 दिसंबर की रात को युवक के साथ हुई लूट के तीनो आरोपियो को गिरफ्तार करते हुए लूटा गया माल बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बिजेन्द्र मर्सकोले के अनुसार गजेन्द्र रजक निवासी गाडरवारा नरसिंहपुर ने पुलिस को बताया की 31 दिसंबर की रात करीब 8 बजे वह लालघाटी चौराहे पर टाईल्स दुकाने के पीछे खडा होकर काम वालो का इन्तजार कर रहा था। उसी समय तीन युवक उसके पास आये और छुरी अड़ाकर मारपीट कर जेब में रखी 1 हजार की नगदी और मोबाईल फोन छीन कर भाग गये। दो दिन की जॉच के बाद पलिस ने 2 फरवरी को मामला कायम कर आरोपियो की तलाश शुरु की। टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सुरागो सहित मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी आकाश बाल्मिकी, साबिर खॉन दोनो निवासी बरेलागांव लालघाटी कोहेफिजा और रवि डागोरे निवासी बंजारा बस्ती टीबीअस्पताल के पीछे झुग्गी शाहजहांनाबाद को घेराबंदी कर सख्ती से पूछताछ की। आरोपियो ने फरयिादी के साथ लूट करने का खुलासा किया। उनक निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया मोबाईल, नगदी सहित धारदार हथियार जप्त कर लिया है। पुलिस बदमाशो का अपराधिक रिकार्ड खंगालने के साथ ही उनसे अन्य वारदातो के बारे में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *